Loading...
मेरे ससुर ने मुझसे लगभग 15 लाख रुपये गलत तरीके से यह कहकर ले लिए कि पैसे किसी ज़रूरी काम में लगाएंगे। जब मैंने पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने मुझ पर मेरी साली से झूठी कोर्ट मैरिज का आरोप लगाया। जब वे इसे साबित नहीं कर पाए, तो उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करते हुए कहा कि यदि मैं मामला खत्म करना चाहता हूँ तो 14 लाख रुपये और देने होंगे। मैंने जब मना किया, तो उन्होंने दो महीने तक मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाया और फिर मेरी नौकरी छीनने की धमकी दी। मानसिक दबाव के कारण मैं पैसे देने के लिए लगभग तैयार हो गया था, लेकिन एक महीने में इतनी बड़ी रकम जुटाना मेरे लिए संभव नहीं था। जब मैंने यह कहकर मना कर दिया, तो उन्होंने कुछ दबंग नेताओं के समर्थन से, जिनका प्रशासन में प्रभाव है, मुझ पर झूठा रेप केस दर्ज करवा दिया। अब मैं जानना चाहता हूँ, मुझे क्या करना चाहिए?
आप तुरंत एक अच्छे क्रिमिनल वकील से मिलें और एंटीसिपेटरी बेललें ताकि गिरफ्तारी से बचा जा सके। फिर अपने ससुर के खिलाफ ब्लैकमेल, धोखाधड़ी और मानहानि की शिकायत पुलिस या कोर्ट में दें। झूठे केस को हाईकोर्ट में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 528 के तहत रद्द करवाएं। सबूत इकट्ठा रखें, ये आपके बचाव में मदद करेंगे। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।