Loading...
प्राइवेट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा गांव से 90 मीटर की दूरी में माइनिंग कार्य किया जाता है जिससे खदान में ब्लास्टिंग किया जाता है तो पत्थर गांव के कच्चे मकानों के ऊपर गिरता है जिसके कारण गांव के लोगो के ऊपर खतरा बना रहता है और गांव के कच्चे मकानों के घरों में दरार आ गए है जिससे घर गिरने का भी खतरा है हमारे यहां का प्रशासन हमारी कोई मदत नही कर रहा है हम लोग हाई कोर्ट भी नही जा सकते क्यों की हमारी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है
आप कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं और यदि आपकी आर्थिक स्थिति खराब है, तो आप मुफ्त कानूनी सहायता (Legal Aid) प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नजदीकी एनजीओ से मदद ले सकते हैं जो गरीबों के लिए सहायता प्रदान करते हैं। प्रशासन पर दबाव डालने के लिए मीडिया का सहारा भी ले सकते हैं और हर्जाने के लिए कोर्ट में शिकायत दायर करने पर विचार कर सकते हैं। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।