Loading...
मैंने एक व्यक्ति को पैसे उधार दिए थे, 1 महीने का समय दिया था, उसने कहा था कि 1 महीने में वापस दे दूंगा, लेकिन आज 8 महीने हो चुके हैं और उसने अभी तक पैसे वापस नहीं दिए। जब मैं उसे कॉल करता हूं तो वह जवाब नहीं देता, और जब मैं मैसेज करता हूं तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती।
पैसे वसूलने के लिए पहले एक कानूनी नोटिस भेजें। अगर जवाब न मिले, तो आप सिविल कोर्ट में पैसे की वसूली के लिए मुकदमा दायर कर सकते हैं। यदि धोखाधड़ी का मामला हो, तो आप क्रिमिनल शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। वकील से सहायता लें। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।