Loading...
नमस्ते सर, लगभग 7–8 महीने पहले मैंने एक लोन लिया था। मैंने केवल 3–4 महीने तक ही EMI जमा की, लेकिन अब मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए मैं आगे भुगतान नहीं कर पा रहा हूँ। मुझे 13 अक्टूबर को लीगल नोटिस मिला है। कृपया बताएं अब मुझे क्या करना चाहिए?
सबसे पहले आप लीगल नोटिस का जवाब किसी अनुभवी वकील की मदद से लिखित रूप में दें। लोन देने वाली कंपनी से बात करें और अपनी आर्थिक स्थिति स्पष्ट करें। आप लोन सेटलमेंट या EMI री-शेड्यूलिंग की मांग कर सकते हैं। यदि कंपनी दबाव डाल रही है, तो आप RBI या कंस्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज कर सकते हैं। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।