Loading...
कृपया हमारी मदद करें! मेरी बहन सुनीता की गॉलब्लैडर सर्जरी के दौरान डॉक्टर एस.के. गिरी, जो माँ विंध्यवासिनी अस्पताल, कन्हौली मोड़, बिहटा, पटना में बिना डिग्री और बिना रजिस्टर्ड अस्पताल चला रहे हैं, ने लापरवाही की। उनकी गलती के कारण मेरी बहन की जान पर बन आई और हमें गंभीर आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ा। जब हमने शिकायत की, तो हमारे साथ मारपीट की गई और हमें अस्पताल के शटर में बंद कर दिया गया। हम FIR दर्ज कराना चाहते हैं और डॉक्टर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। कृपया हमारी मदद करें
मैम, आप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकती हैं, जिसमें चिकित्सा लापरवाही, मारपीट, और गलत तरीके से बंद रखने की शिकायत की जा सकती है। इसके लिए एक विशेषज्ञ आपराधिक वकील से सलाह लें जो आपको कानूनी प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन करेंगे। अधिक मदद के लिए हमारे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।