Loading...
मेरी wife को एक लड़के ने शादी का झाँसा देकर 3-4 साल तक बलात्कार किया| जब मेरी पत्नी को पता चला की वह व्यक्ति शादी शुदा है तो मेरी पत्नी को उसने फोटो और वीडियो की बुनियाद पर ब्लैकमेल एवं बलात्कार करना शुरू कर दिया| ये सब 4 साल के दौरान हुआ फिर 21/04/2022 को काजल उर्फ़ काव्या की शादी मुझसे हो गई फिर लड़की ने अपनी आपबीती मुझे बताई और फिर मुझे भी instagarm से ब्लैकमेल किया गया| और मेरी पत्नी की तस्वीर और वीडियोस को वायरल करने की धमकी दी गई| इस बारे मैं मैंने लड़की के घरवालों को बताया पर उन्होंने समाज और लज्जा के डर से कोई कार्यवाही नहीं की, न ही FIT दर्ज करवाई, मैं क़रीब 1.5 साल से बहुत टेंशन में हूँ|
आपके साथ जो हुआ है, वह एक गंभीर अपराध है। आपके पत्नी को इस लड़के द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है।आप इस मामले में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस इस मामले की जांच करेगी और ब्लैकमेलर के खिलाफ कार्रवाई करेगी।इसके अलावा, आप एक वकील से सलाह ले सकते हैं और उनके निर्देशानुसार आगे बढ़ सकते हैं।आगे की किसी भी जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।