Loading...
मेरे पति के परिवार वाले मुझे बहुत परेशान करते हैं, मेरी सास मुझे दहेज के लिए परेशान करती हैं, पैसों के लिए और जीठानी भी परेशान करती हैं, कि क्या लेकर आई हूँ, इसे घर से निकालो, इसको घर में रहने दो या मैं रहूँगी यहाँ, और जीठ भी पीकर आकर गालियाँ देते हैं और मरने की धमकियाँ देते हैं, और उन्होंने मुझे घर से भी निकाल दिया, पहले मुझे निकाला और जब मेरे पति ने मेरे लिए उनसे लड़ाई की, तो उसको भी घर से निकाल दिया, उन्होंने उसको भी मारा और जब अब मैंने मामला दाखिल किया, उनके नाम पर 498A का, तो उन्होंने उसको बेदखल कर दिया, मेरे पति को इसमें क्या करना चाहिए, मुझे बताएं कृपया।
आपके पति को सबसे पहले अपने और आपके लिए कानूनी मदद लेनी चाहिए। एक अच्छे वकील से सलाह लें कि आपके और आपके पति के पास क्या कानूनी अधिकार हैं। आपके पति को अपने खिलाफ दायर किए गए बेदखली के मुकदमे में भी लड़ना चाहिए। आगे की जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।