Loading...
मेरी शादी 2000 में हुई थी और दो बच्चे हैं एक कि 22 वर्ष और दूसरा 15 वर्ष। मेरी पत्नी का संपर्क मेरे बड़े बच्चे के सहपाठी के पिता से 2015 में हुई और तबसे आजतक उसके संपर्क में थी इनलोगों का अवैध शारीरिक संबंध भी होता रहा मेरी अनुपस्थिति में ये लोग होटल और पार्कों में मिलते-जुलते रहे।परंतु मुझे जानकारी नहीं हुई। अभी November 2024 में मुझे कई सबूत प्राप्त हुए जिसमें Whatsapp पर Audio और text message मिला। पत्नी से बात किया तो accept की कि हाँ मेरे संबंध थे, अब छोड़ दूँगी मुझे माफ़ करें। मुझे समझ नहीं आ रहा है मैं क्या करूँ।
सर, यह स्थिति विवाहेत्तर संबंध (अधिकार) की है, जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले ही अपराध से बाहर किया जा चुका है, लेकिन यह अब भी तलाक का एक आधार है। अगर आप तलाक नहीं चाहते और रिश्ते को सुधारने का प्रयास करना चाहते हैं, तो आप पारिवारिक मध्यस्थता पर विचार कर सकते हैं। आपको एक विशेषज्ञ पारिवारिक वकील से सलाह लेनी चाहिए, जो आपको सर्वोत्तम कदम उठाने में मदद करेगा। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।