Loading...
7 जनवरी 2024 को शादी हुई और पहले दिन से लड़का और उसकी घरवाले लड़की को परेशान तंग करना शुरू कर दिया बात-बात में बोलना खाने में कमी निकालना सही से बात करना लैंग्वेज में कमी निकालना यही सब बात बढ़ा रहे थे की लड़की तेज नहीं है पढ़ने में कमजोर है जब हम लोगों ने सोचा कि आखिर यह लोग इस तरह की बातें क्यों कर रहे हैं तो लड़की से पूछा गया तो पता चला कि लड़का कुछ कर नहीं पा रहा है और वह नपुंसक है इसलिए लड़की में कमी निकाल रहा है कि वह अपने घर मायके चली जाए लड़की के घर वाले इतने पैसे खर्च करके शादी की । शादी का फोर्स लड़कों वाले की तरफ से ही था हर चीज की डिमांड की अपनी डेट में शादी की सब कुछ दहेज दिया गया अब मैं क्या करूं मेरा तो सब नुकसान हुआ पैसा भी दहेज भी और लड़की की जिंदगी भी बर्बाद कर दी है लोगों ने।
महोदय, हम आपको सुझाव देंगे कि आप उनके परिवार से एक-एक करके बात करें और उन्हें समझाएं कि वे जो कर रहे हैं वह वैध नहीं है क्योंकि उत्पीड़न और मानसिक यातना का कार्य अवैध है। नपुंसकता के मामले में यदि चिकित्सा स्थिति लाइलाज या स्थायी है तो तलाक की अनुमति दी जा सकती है लेकिन स्वस्थ जीवनशैली और उपचार से ठीक होने में मदद मिल सकती है। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।