Loading...
अगर पत्नी पति के बराबर या अधिक पढ़ी हो, और सरकारी नौकरी (संविदा) में हो, शादी के बाद बच्चे न हुए हो, पत्नी शारीरिक रूप से स्वस्थ हो, शादी को केवल 3-4 महीने हुए हो, तो तलाक के दौरान और बाद में उसको पति द्वारा कितना भत्ता दिया जाना होगा? यदि ऊपर दिए विशेषता वाली पत्नी अपने ससुराल घर की कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती, अपनी कमाई से घर खर्च में हाथ नही बटाना चाहती, अलग चूल्हा जलाने की बात करती, अपने पति से बदतमीजी करती और पिछले 2 महीने से दूसरे शहर में रही, और यदि पति एवं उसके घर वालो को इससे मानसिक पीड़ा हो रही है, तो क्या तलाक लिया जा सकता है?