Loading...
मैं 26 वर्ष की बालिग महिला हूँ और अपनी इच्छा से स्वतंत्र रहना चाहती हूँ, लेकिन परिवार शादी के लिए दबाव डालता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मैं महंगी कानूनी प्रक्रिया नहीं अपना सकती। पुलिस से भी सहायता नहीं मिली। मैं दूसरे शहर में सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से रहने के लिए कम खर्च में कौन-कौन से कानूनी या सरकारी विकल्प अपना सकती हूँ? यदि परिवार या पुलिस मुझे जबरन वापस ले जाने का प्रयास करे, तो अपने अधिकारों की रक्षा कैसे कर सकती हूँ?
यदि आपकी उम्र 26 वर्ष है, तो आपको अपनी इच्छा से कहीं भी रहने और अपने जीवन के निर्णय लेने का कानूनी अधिकार है। यदि आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो आप डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी (DLSA) से निःशुल्क कानूनी सहायता और वकील की मांग कर सकती हैं। यदि परिवार जबरन रोकता है या वापस ले जाने का प्रयास करता है, तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दें। आवश्यकता होने पर हाई कोर्ट में पुलिस सुरक्षा और अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए पिटीशन फाइल की जा सकती है। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।