Loading...
हमारे पड़ोसी ने अपना घर बना लिया है और अब हमें अपना घर बनाने से रोक रहा है। पहले उसने कहा था कि हम उसका घर सटाकर निर्माण कर सकते हैं, लेकिन अब वह 2 फीट दूरी रखने की मांग कर रहा है और झगड़े की धमकी देता है। हम गरीब हैं और विवाद नहीं चाहते। वह जमीन की नाप कराने को कह रहा है, लेकिन लिखित सहमति नहीं दे रहा और हमारे पास नाप के पैसे भी नहीं हैं। ऐसी स्थिति में हम अपने कानूनी अधिकारों की रक्षा कैसे करें?
आप शांति चाहते हैं तो सबसे पहले पंचायत या तहसील में लिखित शिकायत दें कि पड़ोसी बिना कारण रोक रहा है। जमीन की सरकारी नाप (सीमांकन) के लिए पटवारी से आवेदन करें। अगर धमकी दे रहा है, तो नजदीकी थाने में शिकायत करें। सब कुछ कानूनी तरीके से करें, मारपीट या झगड़े से बचें। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।