Loading...
मैं एक प्राइवेट कंपनी जीएमआर कमलंगा एनर्जी लिमिटेड में कार्यरत हूँ। मेरा नोटिस पीरियड 90 दिनों का है, लेकिन मेरी अगली कंपनी केवल 45 दिनों का समय दे रही है। मैंने HR से 45 दिनों का नोटिस पीरियड पूरा करने और शेष 45 दिनों का वेतन देकर रिलीज करने का अनुरोध किया है, परंतु HR सहमत नहीं हो रहा है। जबकि मेरे जॉइनिंग लेटर में वेतन या अवकाश के बदले रिलीज करने का प्रावधान है। कृपया मुझे उचित कानूनी सलाह दें।
यदि आपके नियुक्ति पत्र में वेतन या अवकाश के बदले नोटिस पीरियड से पहले रिलीज़ करने का प्रावधान है, तो आप लिखित में HR को वह क्लॉज़ दिखाकर अनुरोध करें। यदि कंपनी फिर भी मना करे, तो आप लीगल नोटिस भेज सकते हैं या श्रम विभाग में शिकायत कर सकते हैं। आमतौर पर कंपनियाँ वेतन देकर 45 दिन में रिलीज़ कर देती हैं। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।