Loading...
Agar koi vyakti meri payment nahi de raha ho, aur jab main usse apni payment maangu to woh mujhe jaan se maarne ki dhamki de, to aisi situation mein mere kya legal rights hain? Kya main uske khilaaf legal case file kar sakta/ sakti hoon?
अगर कोई आपकी पेमेंट नहीं दे रहा है, तो पहले उसे लीगल नोटिस भेजकर तय समय में पैसा मांगें। अगर वह आपको जान से मारने की धमकी देता है, तो तुरंत पुलिस में शिकायत करें। यह धारा 351, भारतीय न्याय संहिता, 2023 (BNS) के तहत आपराधिक धमकी का मामला बन सकता है। साथ ही, आप पैसे की वसूली का सिविल केस भी कर सकते हैं। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।