Loading...
सर, एक लड़का और लड़की तीन साल से पति-पत्नी मानकर शारीरिक संबंध में हैं। लड़का जनरल कैस्ट का है और लड़की OBC कैस्ट की है। लड़का झारखंड का है और लड़की बिहार की है। लड़के की उम्र 27 वर्ष है और लड़की की 26 वर्ष, दोनों फिलहाल बेरोजगार हैं। लड़के ने मेकैनिकल में डिप्लोमा किया है और लड़की बी.एड. की हुई है। जब लड़की अपने घर वालों को लड़के के बारे में बताती है, तो उसके घर वाले शादी करने से मना कर देते हैं और लड़की को मानसिक कष्ट देते हैं। फिर लड़की की सगाई किसी और लड़के से कर देते हैं। ऐसे में वह लड़का, जो तीन साल से उस लड़की के साथ रिश्ते में था, अब उस लड़की से शादी करने के लिए क्या करे?
लड़का कोर्ट में याचिका दायर कर सकता है कि वह और लड़की वयस्क हैं, परस्पर सहमति से पति-पत्नी जैसे रह रहे थे। लड़की चाहे तो बालिग होने के नाते अपनी पसंद से शादी कर सकती है। लड़की परिवार के दबाव व सगाई के खिलाफ कोर्ट में बयान दे सकती है। अधिक कानूनी सहायता के लिए आप हमारी हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।