Loading...
सर में एक लड़की से बहुत प्यार करता हु लड़की भी मुझे बहुत प्यार करती है ,हम दोनों हिन्दू धर्म से ही है लेकिन जाति अलग अलग है जिस कारण शादी की बात करना ही मौत है,मारे जाने का चांस 100% है क्योंकि लड़की का परिवार जमींदार लम्बरदार परिवार है और जाति से ठाकुर, लड़की के परिवार का कुटुम 600 लोगो का है जिस कारण हम होने को मारने में उन्हें समय नही लगेगा क्योंकि उन्होंने कई हत्या की है और राजनीति की पकड़ होने के कारण उनका कुछ नही होता। सर मेरी ये दूसरी शादी होगी मेरी पहली शादी 17 मई 2014 को हुई थी ,उस समय जिस लड़की से शादी हुई थी वह किसी ओर से प्यार करती थी और एक कुछ ही दिन बाद शादी के 3,4 माह बाद उसने आत्म हत्या करली थी,उनके परिवार बालो ने मुझपर केष किया लेकिन मुझे कोर्ट से बाइज्जत बरी ,निर्दोष शवित किया गया। मैंने मेरी शादी की बात अपनी प्रेमिका का बता रखी है,उसे उस बात से कोई परेशानी नही है,अब हम दोनों किसी भी हाल में शादी जल्दी से जल्दी करना चाहते है,आप हमें सलाह व मदद करे। आपसे आग्रह है कि यह बात कृपया गोपनीय रहे ।
सर, अगर दोनों पार्टनर शादी के लिए कानूनी उम्र के हैं, तो आपको हिंदू विवाह अधिनियम के तहत कोर्ट मैरिज करनी चाहिए। इसके लिए आप शादी रजिस्ट्रार ऑफिस जा सकते हैं। यदि आपको लड़की के परिवार से खतरा महसूस होता है, तो एक विशेषज्ञ वकील से सलाह लें। वह आपको कोर्ट से सुरक्षा आदेश (प्रोटेक्शन ऑर्डर) प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं, जो दोनों पार्टनर्स के अधिकारों की रक्षा करेगा। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करे।