Loading...
सर, क्या कोर्ट मैरिज के बाद ऐसा कोई कानूनी दस्तावेज़ होता है, जिससे यदि लड़की बाद में अपना बयान बदल दे, तो लड़के को जेल जाने से बचाया जा सके? या फिर, कोर्ट मैरिज के समय लड़के को कौन-कौन से कानूनी सावधानीपूर्ण कदम उठाने चाहिए, ताकि यदि लड़की बाद में बयान बदल दे, तो उसके खिलाफ झूठा मामला बनने की संभावना कम हो?
ऐसा कोई दस्तावेज़ नहीं होता जो हर स्थिति में जेल से बचा दे। लेकिन अगर लड़की बालिग है, अपनी मर्जी से शादी कर रही है, तो आयु प्रमाण, आधार, फोटो/वीडियो, स्वेच्छा का लिखित/वीडियो बयान, आर्य समाज मैरिज/मैरिज रजिस्ट्रेशन, और शादी के समय गवाह बहुत जरूरी हैं। अगर खतरा हो, तो पहले हाई कोर्ट प्रोटेक्शन पिटीशन भी दायर करें। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।