Loading...
मैं महाराष्ट्र के बीड़ जिले में रह रहा हूँ, लेकिन मैं उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ। मुझे कोर्ट मैरिज करनी है — क्या यह यहीं महाराष्ट्र से हो सकती है?
हाँ, आप महाराष्ट्र के बीड़ ज़िले में रहते हुए भी यहाँ से कोर्ट मैरिज कर सकते हैं, भले ही आप उत्तर प्रदेश के निवासी हों। कानून के मुताबिक, जहाँ आप या आपका पार्टनर कम से कम 30 दिन से लगातार रह रहे हों, वहाँ के सब-रजिस्ट्रार या विवाह अधिकारी के पास नोटिस देकर शादी रजिस्टर्ड कराई जा सकती है। इसके लिए पते का प्रमाण (बीड़ का), पहचान पत्र, उम्र का प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज़ लगेंगे। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।