Loading...
नमस्ते सर, मैंने कल जो प्रश्न पूछा था, उसका आपने जवाब दिया, उसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। पर सर, उसमें स्पेशल मैरिज के लिए नोटिस की बात कही गई है, तो क्या वो नोटिस घर पर जाता है और परिवार के राजी होने पर ही स्पेशल मैरिज हो सकती है? अगर ऐसा है, तो बिना घर पर कोई नोटिस दिए स्पेशल मैरिज संभव है या नहीं? या फिर कोई और तरीका है, जिसमें हमें अपना धर्म नहीं बदलना पड़े और शादी हो जाए? ऐसा कुछ होता है क्या, सर? या फिर दोनों में से कोई एक अपना धर्म बदलकर हिंदू मैरिज एक्ट या मुस्लिम मैरिज एक्ट से शादी करें, तो क्या ऐसा करने पर जो व्यक्ति धर्म बदल रहा है, उसका शादी के समय और बाद में नाम उस धर्म के आधार पर बदल जाएगा? कृपया मुझे इस बारे में जानकारी प्रदान करने का कष्ट करें।
अगर आपको स्पेशल मैरिज एक्ट या फिर नोटिस से सम्बंधित जानकारी चाहिए तो आपको एक विशेषज्ञ वकील की सलाह लेनी चाहिए जो आपको आपको कोर्ट मैरिज की कानूनी प्रक्रिया में सहायता करेगा। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।