Loading...
Me Gujrat Ahmedabad se hu or meri partner Madhya Pradesh se h to hum ko inter cast marriage karni h to kaise kare?
सर, अगर दोनों पार्टनर्स की उम्र शादी के लिए कानूनी रूप से पूरी है, तो आप स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत उस राज्य में कोर्ट मैरिज कर सकते हैं जहां दोनों में से कोई भी पार्टी रहती हो। इसके लिए आपको मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस पर जाना होगा। इस प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज़ों में उम्र और निवास का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स, और एक हलफनामा शामिल हैं। हम आपको सलाह देते हैं कि आप किसी विशेषज्ञ वकील से संपर्क करें, जो शादी के आगे के सभी कानूनी प्रक्रियाओं में आपकी मदद कर सके। अधिक कानूनी सहायता के लिए आप हमारे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।