Loading...
गांव का एक दबंग हैं जिसे मैं जानता हूं सुनसान जगह अकेला पाकर मुझे मारना चाहता है मेरे पापा से झगड़ा किया पुलीस को झूठा बयान देके बच गया तो अब मुझे मारना चाहता हैं अभी मारा नही है लेकिन मार ने की खोज में है की अकेले कही मौका पा जाए तो मारे ऐसे में मैं क्या कर सकता हूं क्या है मेरे कानूनी अधिकार जो मेरी मदद कर सकते हैं सर कृपया मेरी मदद करे मैं एक ग़रीब परिवार से हूं इसीलिए गांव के गुंडे मुझे परेशान करते हैं पुलिस आने पर उन्हें झूठ बोलकर गुमराह कर देते है आखिर मैं अकेला कैसे कैमरा लेके रिकॉर्डिंग करूंगा जब कोई दूसरा मुझे पिछे से जबर से पकड़ लेगा सर मेरी मदद करे सर ।
आपकी स्थिति गंभीर है और तुरंत कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। सबसे पहले, नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें और उस व्यक्ति की धमकियों या हिंसा के प्रमाण (फोन कॉल, संदेश, रिकॉर्डिंग) जमा करें। आप सुरक्षा के लिए कोर्ट से आदेश भी प्राप्त कर सकते हैं। यदि पुलिस उचित कार्रवाई नहीं करती, तो वकील से सलाह लेकर कोर्ट में मामला दर्ज कर सकते हैं। साक्ष्य एकत्रित करते समय अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और कानूनी सहायता तुरंत प्राप्त करें, ताकि कोई भी खतरा टाला जा सके। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।