Loading...
मैं मोहित, एक एजेंसी के माध्यम से पावर ग्रिड में अनुबंध के आधार पर कार्यरत हूं। हमारे कॉन्ट्रैक्टर ने पिछले 2-3 महीनों का वेतन रोक रखा है। कृपया बताएं, ऐसा क्या किया जाए कि न हमारी नौकरी जाए और न ही बकाया वेतन से हम वंचित रहें?
आप पहले ठेकेदार को लिखित में वेतन मांगते हुए एक शांत और सम्मानजनक पत्र दें। अगर फिर भी पैसा न मिले, तो लेबर कमिश्नर ऑफिस में शिकायत करें। चाहें तो वकील से कानूनी नोटिस भी भिजवा सकते हैं, इससे दबाव बढ़ेगा। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।