Loading...
प्यार और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया, और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम है। हमने कहा था कि दो साल बाद शादी करेंगे, लेकिन इस बीच उन्होंने दूसरी लड़की से शादी कर ली। शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पूरी FIR दर्ज नहीं की गई।
अगर किसी ने प्यार और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया, तो यह कानूनन अपराध है। आप इस पर झूठे वादे पर धोखा और बलात्कार के तहत मामला दर्ज करा सकती हैं। अगर पुलिस FIR नहीं लिख रही है, तो एसपी को शिकायत दें या सीधे कोर्ट में जाकर मामला दर्ज करवाएं। महिला हेल्पलाइन से भी मदद ली जा सकती है। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।