Loading...
महोदय, मैं 2021-23 के स्पेशल एजुकेशन डी.एड. (VI) का अभ्यर्थी हूं, जो 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है। मेरी कॉलेज का नाम सालासर बालाजी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज है, जो सीकर, राजस्थान में स्थित है और यह कॉलेज RCI (Rehabilitation Council of India), न्यू दिल्ली से संबद्ध है, जो हमारे परीक्षा आयोजित करता है और सर्टिफिकेट जारी करता है। मैंने अगस्त 2022 में 1st वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षा दी थी, जिसमें दो प्रैक्टिकल विषयों में बैक आया। जिनके पुनः परीक्षा (re-exam) मैंने अगले वर्ष अगस्त 2023 में 2nd वर्ष के परीक्षा के साथ दी थी, परंतु आज तक उनका परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इस कारण से 2025 तक मेरा रिजल्ट और सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। कई बार कॉलेज और मैंने स्वयं भी आवश्यक दस्तावेज RCI दिल्ली को भेजे हैं, लेकिन एक साल से RCI दिल्ली द्वारा इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। कृपया मुझे मार्गदर्शन दें कि मैं इस मामले में किस प्रकार कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता हूं।
सर, अगर RCI ने बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है, तो आप एक विशेषज्ञ वकील की मदद से RCI और कॉलेज को कानूनी नोटिस भेजने पर विचार कर सकते हैं। वकील आपको RCI के ऊपर स्थित शिक्षा विभाग से संपर्क करने में मदद करेंगे, जो इस देरी को हल करने में मदद कर सकता है । अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।