Loading...
नमस्ते सर, कृपया उत्तर दें। हम आपके यूट्यूब सब्सक्राइबर हैं। मेरे पास रोड के किनारे एक ज़मीन है, जिसकी चौड़ाई रोड से 10-12 फीट है। मेरी ज़मीन के पीछे वाला हिस्सा, जो रोड से जुड़ा नहीं है, 2016 में उसके मालिक ने बेचा था। नए मालिक ने अपनी ज़मीन का चौहद्दी रोड तक लिखवा दिया, जबकि 10 फीट चौड़ी ज़मीन पर मेरे नाम होना चाहिए था, लेकिन उसने इसे छोड़ दिया। 2022 में मैंने अपनी ज़मीन रोड पर लिखवाई, मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। मेरे पास सभी कागजात हैं, जैसे LPC सर्टिफिकेट, दाखिल खारिज और सरकारी अमीन से नपवाया गया प्रमाण 2023 का। लेकिन जब मैंने घर बनाना शुरू किया, तो पीछे वाला व्यक्ति कहता है कि उसकी ज़मीन रोड तक है और वह मेरी चौहद्दी को मानने के लिए तैयार नहीं है। मुझे क्या करना चाहिए? मेरे पास सभी दस्तावेज़ सही हैं और मेरी चौहद्दी भी सही है, जबकि पीछे वाले मालिक की चौहद्दी गलत है। मैं बहुत डिप्रेशन में हूँ।
आपको सबसे पहले एक अच्छे वकील से सलाह लेनी चाहिए। आपके पास जो भी सही दस्तावेज़ हैं, उन्हें दिखाकर आप कोर्ट में अपना मामला दायर कर सकते हैं। कोर्ट में यह साबित करना होगा कि आपकी ज़मीन की सीमा सही है। अगर सब कुछ सही है, तो अदालत आपके पक्ष में फैसला दे सकती है। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।