Loading...
सर, मैंने अपने रहवासी मकान का पट्टा और पावर ऑफ अटॉर्नी नोटरी के माध्यम से एक व्यक्ति के नाम करवाई थी क्योंकि मैंने उससे कुछ पैसे उधार लिए थे। अब वह व्यक्ति बार-बार मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने की धमकी दे रहा है। मैं अनुसूचित जाति (SC) से हूं और वह अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से है। क्या ऐसी स्थिति में वह मेरे मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करवा सकता है?
यदि आपने केवल नोटरी से पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाई है, तो इससे सामने वाला व्यक्ति अपने आप आपकी प्रॉपर्टी का मालिक नहीं बन जाता। केवल पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं हो सकती। यदि कोई आपको रजिस्ट्री कराने की धमकी दे रहा है, तो घबराएं नहीं। अपने सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें और तुरंत किसी वकील से सलाह लेकर जरूरत पड़ने पर पुलिस या कोर्ट में शिकायत करें। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।