Loading...
सर, मेरे सगे चाचा-चाची ने मुझे 1 महीने की उम्र में गोद लिया था, लेकिन उस समय कोई गोदनामा नहीं बना। मेरी सभी शैक्षिक और सरकारी दस्तावेजों में उन्हीं को माता-पिता बताया गया है। अब दोनों का निधन हो चुका है और उनके बेटे गोदनामा न होने के कारण मुझे कानूनी वारिस नहीं मान रहे हैं। क्या ऐसी स्थिति में मैं उनका कानूनी वारिस माना जाऊंगा?
आपके मामले में, आपके चाचा और चाची ने आपको गोद लिया था और आपने उनके साथ अपना जीवन व्यतीत किया है। आपके पास उनके नाम से सभी आवश्यक दस्तावेज हैं। इन सबूतों से यह पता चलता है कि आप उनके दत्तक पुत्र हैं। आपके छोटे चाचा के लड़के का विरोध गलत है। गोदनामा न होने पर भी आप उनके विधिक वारिस हैं। आप उनके संपत्ति के हकदार हैं। आगे की किसी भी जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।