Loading...
मेरे पिता ने अपने भाई के बेटे को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के गोद लिया है। अब जब प्रॉपर्टी का म्यूटेशन होगा, तो निम्नलिखित सवाल हैं: क्या तहसील स्वयं adoption deed मांगेगी, या आधार कार्ड, राशन कार्ड, सर्टिफिकेट आदि जैसे अन्य दस्तावेज़ों के आधार पर म्यूटेशन कर देगी? क्या मुझे इस मामले में ऑब्जेक्शन दर्ज करना होगा, या तहसील बिना ऑब्जेक्शन के म्यूटेशन कर देगी?
तहसील केवल आधार या राशन कार्ड से म्यूटेशन नहीं कर सकती, एडॉप्शन दीड या अदालत का आदेश जरूरी है। अगर एडॉप्शन दीड नहीं है तो आप आपत्ति दर्ज कराकर म्यूटेशन रोक सकते हैं। अगर आप चुप रहे तो तहसीलदार कभी-कभी म्यूटेशन कर देता है, इसलिए आपको लिखित ऑब्जेक्शन जरूर देना चाहिए। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।