Loading...
सर मुझे मेरे सगे चाचा जो को निःसंतान थे उन्होंने जब मैं 1 महीने का था| मुझे मेरे पापा से गोद ले लिया था । लेकिन उस समय किसी प्रकार का गोदनामा नही हुआ था। मेरी शैक्षिक पढ़ाई क्लास नर्सरी से लेकर हाई स्कूल तक सभी में मेरे चाचा और चाची का पिता एवम माता के नाम है । मेरे आधार कार्ड , वोटर आईडी, बैंक पासबुक ,राशन कार्ड , पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस , निवास प्रमाण पत्र, ओबीसी प्रमाण पत्र, में भी माता पिता के नाम पीआर मेरे चाचा चाची का ही नाम है । कुछ साल पहले मेरे चाचा चाची दोनो का कुछ वर्षो पहले निधन हो गया है। एवम मेरे छोटे चाचा के लड़के मेरा विरोध कर रहे है की मैं उनका गोनामा न होने से विधिक वारिस नही माना जाऊंगा। मैं ये जानना चाहता हु, कि उनका विधिक वारिस कौन होगा गोदनामा न होने की इस्तिथि में ।
आपके मामले में, आपके चाचा और चाची ने आपको गोद लिया था और आपने उनके साथ अपना जीवन व्यतीत किया है। आपके पास उनके नाम से सभी आवश्यक दस्तावेज हैं। इन सबूतों से यह पता चलता है कि आप उनके दत्तक पुत्र हैं। आपके छोटे चाचा के लड़के का विरोध गलत है। गोदनामा न होने पर भी आप उनके विधिक वारिस हैं। आप उनके संपत्ति के हकदार हैं। आगे की किसी भी जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें।