लव मैरिज के लिए छोड़ रहे हैं घर, तो याद रखें ये 7 महत्वपूर्ण बातें

लव मैरिज के लिए छोड़ रहे हैं घर, तो याद रखें ये 7 महत्वपूर्ण बातें

अक्सर हमने देखा है कि दो युवा अपने प्यार को शादी मे बदलना चाहते है। लेकिन इसे घरवाले आसानी से स्वीकार नहीं करते। लव मैरिज करने के लिए उन्हें अपने घरवालो का विरोध झेलना पड़ता है। ऐसे में कपल के पास घर छोड़ देने के अलावा कोइ और विकल्प नहीं होता। ऐसे में प्रेमी जोड़े को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिये। वरना मुसीबत मे फंस सकते हैं।

आमतौर पर कपल जल्दबाजी में होते हैं। इसलिए वो बिना किसी भी प्लानिंग के घर छोड़ देते हैं। लव मैरिज करने के लिए कपल अचानक से घर छोड़ने का फैसला ले लेते हैं। वो जिस स्थिति मे होते हैं निकल पड़ते हैं। कई बार तो कपल ने अच्छे कपड़े तक नहीं पहने होते। यहां तक की अपनी जरूरत का अन्दाजा लगाकर जरूरी सामान और पैसे भी नहीं लिये होते। ऐसे में लड़के पर दोगुना दबाव हो जाता है। एक अपनी जिम्मेदारी और दूसरा अपने फीमेल पार्टनर की सुरक्षा। अगर आप भी भाग कर कोर्ट मैरिज की बात सोच रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

क्या आप को कानूनी सलाह की जरूरत है ?

1 . पहले पूरी करें शादी की जरूरी शर्तें

अगर आप लव मैरिज करने की सोच रहें हैं तो कुछ जरूरी शर्तें हैं। इन्हें आपको पूरा करना अनिवार्य है। जैसे कि आपके पास आपके ओरिजनल डोक्युमेन्ट्स होने चाहिए। लव मैरिज या कोर्ट मैरिज के लिए आप दोनों बालिग़ होने चाहिए। प्यार की कोइ उम्र नहीं होती लेकिन हमारे कानून में शादी की उम्र निर्धारित है। ध्यान रखें कि आप दोनों की उम्र पूरी होनी चाहिए। यानी कि लडके की उम्र 21 साल या उससे अधिक और लड़की की उम्र 18 या उससे अधिक होनी चाहिए। अगर आप नाबालिग उम्र में लव मैरिज का फैसला लेते हैं, तो भारी मुसीबत हो सकती है। इसमे लड़के और उसके घरवालो को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर आप बालिग हैं तो ही घर छोड़ें। अन्यथा बालिग होने का इंतज़ार करें।    

इसे भी पढ़ें:  कोर्ट मैरिज में विटनेस अरेंज कैसे करें।

2. अच्छी योजना बनाये

लव मैरिज के लिए घर छोड़ने से पहले जरूरी है कि भविष्य के बारे में विचार कर लें। घर छोड़ने से पहले अच्छी योजना बनाना बहुत जरूरी है। जैसे कि आप घर से कब और कैसे निकलेंगे। साथ में क्या-क्या लेकर जाएंगे। ऐसा ना हो कि बहुत ज्यादा सामान आपके लिए मुसीबत बन जाए। ऐसा भी ना हो कि हड़बड़ी में जरूरी चीजे छोड़ दें। घर से निकलने की टाइमिंग से लेकर कोर्ट पहुँचने तक की सिचुएशन को एक बार मन में विजुएलाइज कर लें। सोच लें कि क्या-क्या करना जरूरी होगा। एक बार जब प्लान ड्राफ्ट हो जाए तो अपने पार्टनर को उस योजना से अच्छी तरह रूबरू करवाएं। इससे उनमे कोंफिडेंस बढेगा, उनके मन के सारे डर मिट जाएंगे।

3. अच्छे वकील या लॉ फार्म का चुनाव करें

लव मैरिज करने में एक अच्छे वकील की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वैसे तो आज इंटरनेट पर सब कुछ उपलब्ध है तो जरूरी है कि आप एक बार अच्छे से सर्च कर लें। साथ ही ये भी सुनिश्चित करें कि आपने लव मैरिज के लिये जो वकील या लॉ फर्म चुनी है वो सही है। आप सही जगह ही पहुंच रहे हैं या बीच में किसी फर्जी जाल में तो नहीं फंस रहे। इसके लिए अगर उनकी कोइ वेबसाईट है तो उसे ध्यान से देंखें। वेरीफाई करें कि उनका कोइ ऑफिस और चैंबर है या नहीं। अगर है तो वो कितने समय से है। जो वकील आपने चुना है वो मैट्रीमोनियल मामलो को देखते भी हैं या नहीं। ये सब फैक्ट चेक करना बहुत जरूरी है। इसके बाद आप पहले वकील साहब से लव मैरिज की पूरी प्रोसेस समझ ले। सभी डोक्युमेंटेशन समझ लें और तैयारी करें।

इसे भी पढ़ें:  एक दिन में कोर्ट मैरिज कैसे कर सकते है?

4. साथ में रखें ओरिजिनल डोक्युमेन्ट्स

लव मैरिज के लिए जब घर से निकेलेंगे तो सबसे बड़ी सपोर्ट आपके अपने डोक्युमेन्ट्स होंगे। इसलिए घर से निकलने के पहले अपने जरूरी दस्तावेज जैसे मार्कशीट या अन्य पहचान पत्र अपने पास रख लें। बेहतर होगा उनके दो तीन फोटो कॉपी सेट भी रख लें। इसके अलावा सभी ओरिजनल डोक्युमेन्ट्स को अपने मोबाईल में भी स्कैन करके रख लें। ये आपको किसी भी स्थिति में काम आ सकते हैं। लेकिन हाँ, घर छोड़ने से पहले केवल अपनी बिलोंगिंग्स को ही लेकर निकलें। दूसरी चीजे जैसे सोना चांदी, घर का पैसा आदि लेकर ना भागें। इससे आपके घरवाले आपके पार्टनर पर चोरी का इल्जाम लगा पायेंगे।

5. साथ में रखें केवल अपनी कमाई

लव मैरिज मे पैसे भी अहम भूमिका निभाते हैं। जरूरी है कि आप लव मैरिज के लिए जो जरूरी फीस है वो पहले ही जुटा लें। इसके साथ-साथ कुछ और आकस्मिक खर्चों के लिए भी बजट रखे। आपको नहीं पता होता कि आपको कितने दिन बाहर रहना होगा। नये शहर में नयी नौकरी लगने में कितना समय लगेगा। लेकिन ध्यान रहे कि वो आपका अपना पैसा होना चाहिए ना कि घरवालो का।

6. बिना बात के घबरायें नहीं

बिना बात के घबरायें नहीं। बगैर वजह के आपकी घबराहट आपको और आपके पार्टनर को मुसीबत में डाल सकती है। आप बालिग हैं और आपसी सहमति से लव मैरिज करने जा रहें हैं। आप कोई अपराध नहीं करने जा रहे। भारत का कानून आपके साथ है, आपको सुरक्षा देता है। हमारा संविधान हमे अपनी मर्जी का जीवन साथी चुनने का अधिकार देता है। अगर आपको पुलिस रोके या टोके तो घबराएं नहीं। उनके सवालों का जवाब दें। अगर आप लव मैरिज की बात छुपाना चाहें तो उन्हें नौकरी या कोइ और बात बता कर टाल सकतें हैं।

इसे भी पढ़ें:  कोर्ट मैरिज की पूरी प्रक्रिया क्या होती है?

7. शादी के बाद पहले ही निश्चित कर लें नया आशियाना 

कई बार कपल बहुत जल्दी में होते हैं और लव मैरिज करने सीधे निकल पड़ते हैं। कोर्ट से फ्री होते ही वो तुरंत सुरक्षित जगह की तलाश में निकल जाते हैं। लेकिन ज्यादा जल्दी अच्छी नहीं होती। कोर्ट रूम छोड़ने से पहले कुछ चीजे सुनिश्चित कर लें। जैसे आपने अपने ओरिजनल डोक्युमेंट और अपना मैरिज सर्टिफिकेट आदि अपने साथ रख लिये है कि नहीं। सबसे अच्छा तो ये होगा कि आप अपने रहने की जगह पहले ही सुनिश्चित कर लें। जहां आप शादी के बाद रहेंगे। तो ये कुछ टिप्स थे जिन्हें फोलो करके आप सेफली लव मैरिज कर सकते हैं।

Social Media

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *