इंटर कास्ट मैरिज के बाद किडनैपिंग का आरोप लगने पर क्या करें ?
मैंने इंटर कास्ट मैरिज किया है, लेकिन मेरे खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। हमने आर्य समाज मैरिज कर ली है, जिसके प्रमाण के रूप में हमारे पास प्रमाण-पत्र, फोटो और वीडियो भी हैं। इसके बावजूद पुलिस हमें परेशान कर रही है। हमें आगे क्या करना चाहिए? इसका कानूनी समाधान क्या है? हमें बार-बार जिले में बुलाया जा रहा है और दबाव बनाया जा रहा है, जबकि हम वहाँ नहीं जाना चाहते क्योंकि हमें जान का खतरा है।
अगर आप दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से आर्य समाज मैरिज की है, तो घबराइए मत। शादी के सारे सबूत जैसे सर्टिफिकेट, फोटो, वीडियो, आधार, उम्र का प्रमाण अपने पास रखें। लड़की अगर साफ बोले कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है, तो अपहरण का केस टिकना मुश्किल होता है। अगर पुलिस परेशान कर रही है या जान का खतरा है, तो हाई कोर्ट से सुरक्षा माँगी जा सकती है। बार-बार जिले में जाना सुरक्षित न हो, तो वकील के जरिए लिखित में बताइए कि आपको जान का खतरा है। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
Related Questions
24x7 Help
If we fall short of your expectation in any way, let us know
Payment Trust
All refunds come with no questions asked guarantee