मैरिज रजिस्ट्रेशन कैसे कराएँ?

मैं एक भारतीय नागरिक हूँ। मेरी शादी वर्ष 2021 में नेपाल जाकर हुई थी। वहाँ हमने विधिवत विवाह पंजीकरण कराया था और मेरे पास नेपाल का विवाह प्रमाणपत्र उपलब्ध है। उसके बाद मैं भारत वापस आ गया। समस्या यह है कि नेपाल के दस्तावेज़ों में मेरा नाम अलग है और भारत के दस्तावेज़ों में अलग। भारत आने के लगभग एक वर्ष बाद मेरी पत्नी ने यहाँ के सरकारी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया, जो अभी 3.5 वर्ष का है। मेरी पत्नी नेपाल की नागरिक है, इसलिए उसके पास भारत का कोई दस्तावेज़ नहीं है, केवल नेपाल का नागरिकता कार्ड है। भारत में हमारी शादी का कोई पंजीकरण या प्रमाण उपलब्ध नहीं है। अब मुझे भारत में विवाह प्रमाणपत्र बनवाना है। कृपया बताएं कि इसके लिए मुझे क्या प्रक्रिया अपनानी होगी।

1 Answer
Only verified advocates can give an answer Sign In
Admin
Advocate By LEAD INDIA Answered: 13 Feb 2026

आप भारत में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, भले ही शादी नेपाल में हुई हो। इसके लिए सबसे पहले नेपाल के विवाह प्रमाणपत्र को भारत में मान्य बनवाना होगा, यानी उसका अटेस्टेशन / अपोस्टिल और हिंदी या अंग्रेज़ी अनुवाद कराना होगा। नाम में अंतर होने पर आपको एक शपथपत्र बनवाना होगा कि दोनों नाम एक ही व्यक्ति के हैं। इसके बाद अपने नजदीकी मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में आवेदन करें और सभी जरूरी कागज़ जमा करें, जैसे पहचान पत्र, पता प्रमाण, फोटो, पत्नी का नेपाल नागरिकता कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र और गवाहों के दस्तावेज़। जांच के बाद आपका विवाह भारत में रजिस्टर हो जाएगा और आपको विवाह प्रमाणपत्र मिल जाएगा। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

24x7 Help

If we fall short of your expectation in any way, let us know

Payment Trust

All refunds come with no questions asked guarantee

Talk to Lawyer

Talk Now