दोषमुक्ति के बाद रुकी हुई सरकारी नौकरी कैसे प्राप्त करें?

मैं एक GNM एवं RNC पंजीकृत नर्स हूँ और 108 एम्बुलेंस सेवा में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत था। मेरा चयन नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 में हो चुका है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान वर्ष 2024 में मेरे विरुद्ध BNS 318(4), 319(2), 271, 272 तथा IMC Act की धाराओं 15(2) एवं 15(3) के तहत झोलाछाप चिकित्सा से संबंधित एक मामला दर्ज किया गया था। बाद में, फरवरी 2026 में माननीय न्यायालय ने महत्वपूर्ण गवाहों के पक्षद्रोही हो जाने के कारण संदेह का लाभ देते हुए मुझे दोषमुक्त कर दिया। मैंने न्यायालय के आदेश सहित सभी आवश्यक दस्तावेज विभाग में जमा कर दिए हैं। ऐसी स्थिति में क्या मेरी रुकी हुई जॉइनिंग हो सकती है? कृपया उचित कानूनी मार्गदर्शन प्रदान करें।

1 Answer
Only verified advocates can give an answer Sign In
Admin
Advocate By LEAD INDIA Answered: 01 Jun 2026

यदि अदालत ने आपको दोषमुक्त कर दिया है और आपने सभी जरूरी दस्तावेज विभाग में जमा कर दिए हैं, तो आपकी जॉइनिंग होने की संभावना है। आप विभाग से लिखित रूप में अपनी जॉइनिंग की स्थिति पूछ सकते हैं। यदि बिना किसी उचित कारण के आपकी जॉइनिंग रोकी जाती है, तो आप संबंधित उच्च अधिकारियों को आवेदन दे सकते हैं। जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता लेकर अपने अधिकारों की रक्षा भी कर सकते हैं। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

24x7 Help

If we fall short of your expectation in any way, let us know

Payment Trust

All refunds come with no questions asked guarantee

Talk to Lawyer

Talk Now