एक महिला खुद को धमकी और दुर्व्यवहार से कैसे बचा सकती है?
वह महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह अपने वैवाहिक जीवन से बहुत परेशान है और मेरे साथ रहना चाहती है। उसका पति उसके साथ मारपीट करता है, गंदी गालियाँ देता है, सबके सामने अपमानित करता है और बदनामी करता है। वह इंदौर में रहती है और उस पर परिवार व समाज का बहुत दबाव है। उसके माता-पिता भी उसका साथ नहीं देते। उसे घर से बाहर निकलने नहीं दिया जाता, उसे ब्लैकमेल किया जाता है और पति उसे लगातार डराता-धमकाता है। वह बहुत परेशान है और वहाँ नहीं रहना चाहती। वह चाहती है कि उसे सुरक्षित बाहर निकाला जाए ताकि मैं उसका सहयोग कर सकूँ और वह मेरे पास सुरक्षित रह सके। कृपया मदद करें।
महिला की सुरक्षा सबसे पहले है। वह डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट, 2005 के तहत पुलिस या मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत कर सकती है और प्रोटेक्शन ऑर्डर, रेसिडेंस ऑर्डर, मेंटेनेंस की मांग कर सकती है। आप उसे जबरन बाहर न निकालें। वह स्वयं महिला हेल्पलाइन (181/1091), या महिला आश्रय गृह से सुरक्षित निकास ले सकती है। बाद में वह तलाक की कार्यवाही शुरू कर सकती है। किसी भी स्थिति में कानून तोड़े बिना, केवल वैध और प्रशासनिक मदद से ही आगे बढ़ें। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
Related Questions
24x7 Help
If we fall short of your expectation in any way, let us know
Payment Trust
All refunds come with no questions asked guarantee