मैरिज रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं?
सर, मेरी शादी पिछले वर्ष मार्च में हो गई थी, लेकिन मैंने अभी तक मैरिज रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। मैं वर्तमान में रेलवे में कार्यरत हूँ, और अपनी पत्नी का नाम सर्विस बुक में जोड़ने के लिए मुझसे मैरिज सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। मेरी आयु वर्तमान में 29 वर्ष है, जबकि मेरी पत्नी की आयु उसके दसवीं के प्रमाण-पत्र के अनुसार 19 वर्ष है। ऐसी स्थिति में मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने की क्या प्रक्रिया होगी? कृपया इस संबंध में उचित कानूनी जानकारी प्रदान करें। धन्यवाद।
अगर शादी के समय आपकी पत्नी की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक थी, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप मैरिज रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शादी के फोटो, निमंत्रण पत्र, आधार कार्ड, पत्नी का 10वीं का सर्टिफिकेट, पते का प्रमाण और 2 गवाह लेकर मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस जाएँ। अगर पत्नी शादी के समय 18 से कम थी, तो मामला बाल विवाह का बन सकता है, इसलिए पहले वकील से सलाह लेना आवश्यक है। अधिक कानूनी सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
Related Questions
24x7 Help
If we fall short of your expectation in any way, let us know
Payment Trust
All refunds come with no questions asked guarantee